लखीमपुर खीरी: युवक ने शारदा बैराज में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नशे की हालत में शारदा बैराज घूमने आए थे दो दोस्त 

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। नशे की हालत में शारदा बैराज घूमने आए दो दोस्तों में से एक दोस्त ने अचानक शारदा बैराज पुल से नदी में छलांग लगा दी। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि मछुआरों ने सक्रियता दिखाई और डूब रहे युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है।
 
थाना शारदानगर प्रभारी निरीक्षक बृजेश मौर्य ने बताया कि गोरखपुर जिले के थाना गोल बाजार के गांव कोर बुजुर्ग निवासी विशाल मल्लाह थाना व कस्बा खमरिया में भवन निर्माण का कार्य करता है। वह बुधवार की दोपहर बाद अपने एक दोस्त के साथ शारदा बैराज घूमने आया था। बताते हैं कि दोनों नशे की हालत में थे। अचानक विशाल ने पुल से नदी में छलांग लगा दी। यह देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। इधर युवक के छलांग लगाते ही नदी में मछली पकड़ रहे मछुआरे मौके पर पहुंच गए और डूब रहे विशाल को सकुशल बाहर निकाल लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को लेकर थाना पहुंची। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

संबंधित समाचार