Kanpur: रामा मेडिकल कॉलेज के बीफार्मा छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, दोस्त बोले- हार्ट की दवाएं चल रहीं थीं, परिजनों में कोहराम
कानपुर, अमृत विचार। बिठूर थानाक्षेत्र की मंधना चौकी क्षेत्र में स्थित रामा हॉस्पिटल व मेडिकल कॉलेज के बीफार्मा प्रथम वर्ष के 19 वर्षीय छात्र नवीन गुप्ता निवासी रामनगर पोस्ट हरगांव जिला सीतापुर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हॉस्टल के कमरा नंबर 310 में बेडशीट के कपड़े से पंखे में लटककर उसने घटना को अंजाम दे दिया।
घटना बुधवार शाम 4 बजे के आसपास की बताई जा रही है। हास्पिटल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटना के साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद छात्र नवीन के पिता सरोज गुप्ता को घटना की जानकारी दी। जिससे उनके होश उड़ गए।
मृतक छात्र के साथियों ने बताया कि उसकी हार्ट की दवा चल रहीं थी।और वह कॉलेज भी कम आता था। जिसकी वजह से हाल ही में हुए एग्जाम में सभी विषयो में उसकी बैक लग गईं थी। पुलिस का कहना है मृतक छात्र के परिजनों को सूचना देने के उपरांत फ़ौती सूचना प्राप्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जायेगा।
