संभल हिंसा: विदेश भागने से पहले करोड़ों की संपत्तियां दूसरों के नाम कर गया शारिक साठा

संभल हिंसा: विदेश भागने से पहले करोड़ों की संपत्तियां दूसरों के नाम कर गया शारिक साठा

संभल, अमृत विचार। संभल हिंसा के मास्टर माइंड शारिक साठा की कुंडली खंगाल रही पुलिस का चोंकाने वाला सच से सामना हुआ है। पता चला है कि विदेश भागने से पहले शारिक साठा अपनी करोड़ों की संपत्तियां दूसरों के नाम कर गया ताकि सरकार उसकी संपत्तियों को जब्त न कर पाए।

संभल में 24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा की पड़ताल में जुटी पुलिस ने पिछले दिनों दावा किया था कि संभल हिंसा  का मास्टरमाइंड दुबई में जाकर छिपा बैठा अंतरराष्ट्रीय ऑटो लिफ्टर शारिक साठा है। पुलिस ने यह भी दावा किया था कि हिंसा के दौरान चार लोगों की मौत के जिम्मेदार सारिक साठा  के गुर्गे ही थे जिन्होंने फायरिंग कर चार लोगों की जान ली थी। 

इन हत्याओं के जिम्मेदार मुला अफरोज व मोहम्मद वारिस की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने शारिक साठा की कुंडली खंगाली तो पता चला कि संभल के दीपा सराय का रहने वाला अंतरराष्ट्रीय ऑटो लिफ्टर सरगना शारिक साठा भारत से भागकर दुबई में जाकर छिप गया है। साठा को लेकर पुलिस पड़ताल में अब चोंकाने वाला तथ्य सामने आया है। 

पता चला है कि भारत छोड़कर विदेश भागने से पहले साठा अपनी करोड़ों की संपत्तियां अपने चहेतों के नाम कर गया ताकि पुलिस उसकी संपत्तियों को जब्त न कर पाए। यह जानकारी सामने आने के बाद जहां पुलिस ने शारिक साठा की पत्नी से पूछताछ की, वहीं संपत्ति खरीदने वालों को भी तलब किया है। 

कहा जा रहा है कि साठा ने दीपा सराय में करोड़ों की लागत से अपने किये कोठी बनवाईं थी। विदेश भागने से पहले उसने कोठी अपने एक चाहते के नाम पर करा दी थी। कई अन्य कीमती संपत्तियों को लेकर भी ऐसी ही जानकारी सामने आ रही है। अपर पुलिस अधीक्षक श्रीशचंद्र ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच पड़ताल कर रही है। साठा संपत्तियां दूसरों के नाम कर गया तो यह भी जांच का विषय है कि खरीदने वालों के पास इतना पैसा कहां से आया और क्या कीमती संपत्तियों को चंद रूपयों में खरीदा हुआ दिखा दिया गया।

यह भी पढ़ें- Sambhal Violence : संभल हिंसा में शामिल एक और युवक गिरफ्तार, हसनपुर मार्ग पर चाय की दुकान से पकड़ा गया उपद्रवी

ताजा समाचार

रामपुर : दहेज में कार और 20 लाख रुपये नहीं मिलने पर निकाह से किया इनकार, मंगेतर से दुष्कर्म का भी प्रयास...8 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
Kanpur: जयपुरिया क्रासिंग पुल पर रेलवे ने रखा गार्टर, सेतु निगम के अधिकारी बोले- अब शुरू होगा ये काम...
आवास बाजार में उथल-पुथल : बिक्री 23 फीसदी गिरी, सप्लाई में 34 फीसदी की कमी 
IPL मैच से पहले चोटिल हुए मोहसिन खान, लखनऊ सुपर जायंट्स ने किया बड़ा बदलाव
रामपुर : युवती का अपहरण कर ले गया दूसरे समुदाय का युवक, घर में रखे रुपये और जेवर भी ले गई 
सौरभ हत्याकांड: जेल में बेचैनी में गुजर रही हत्यारोपी मुस्कान और साहिल की रातें, खाना-पीना छोड़ा