मेरठ में रिटायर्ड दरोगा के ठिकानों पर विजिलेंस टीम का छापा, पकड़ी गई 16 करोड़ की संपत्ति

मेरठ में रिटायर्ड दरोगा के ठिकानों पर विजिलेंस टीम का छापा, पकड़ी गई 16 करोड़ की संपत्ति

लखनऊ, अमृत विचार। भ्रष्टाचार के एक मामले में उप्र. सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मेरठ में टीम ने रिटायर्ड पुलिस दरोगा महेंद्र सिंह सैनी के दो आवास और एक स्कूल पर बुधवार को छापा मारा। 22 अधिकारियों की टीम ने करीब सात घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया।

इस दौरान 16 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति का पता चला है। टीम ने 10 बैंक खातों के कागजात, 30 भूमि बेनामे, स्कूल के अभिलेख और तमाम अन्य दस्तावेजों को कब्जे में लिया है। रिटायर्ड दरोगा महेंद्र सिंह सेनी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर शासन के आदेश पर वर्ष 2022 में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसकी जांच चल रही थी। बुधवार को विजिलेंस की 22 अधिकारियों की टीम ने महेंद्र सिंह के मेडिकल थानाक्षेत्र स्थित कीर्ति पेलेस कॉलोनी में मकान नंबर ए-63 ओर ए-03 पर दबिश दी।

दोनों आवासों की कीमत करीब तीन करोड़ और स्कूल समेत बाकी सामान की कीमत 11.50 करोड़ मानी गई है। घर से 10 बैंक खातों की पासबुक मिली है। लॉकर की जानकारी भी मिली है। 30 भूमि बेनामों के दस्तावेज भी मिले हैं। इसके अलावा अन्य दस्तावेज, लैपटॉप और रजिस्ट्री के कागजात टीम ने अपने कब्जे में लिए हैं। इस संबंध में रिटायर्ड दरोगा महेंद्र सिंह सैनी को नोटिस दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-प्रधानमंत्री मोदी का वाशिंगटन पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों ने किया भव्य स्वागत, अब व्हाइट हाउस में ट्रंप से होगी बात

ताजा समाचार

बिजनौर : कैंसर पीड़ित शिक्षक ने खुद को मारी गोली, परिवार में मचा कोहराम
यूपी: भाजपा में प्रदेश परिषद के सदस्यों की घोषणा होने के बाद ही होगा अध्यक्ष पद का चुनाव
HAL से 55 लाख की ठगी का मामला: इंटरपोल से नहीं मिली डिटेल, साइबर टीम ने मांगी फर्जी वेबसाइट की जानकारी
कैदी की पिटाई का आरोप, मानवाधिकार आयोग से शिकायत; आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने जताया रोष
लखीमपुर खीरी में ट्रेन की सेवा से रोडवेज को हुआ नुकसान, केवल दो बसें जा रही हैं टनकपुर
लखीमपुर खीरी: पुलिस ने दंगा नियंत्रण अभ्यास में दिखाई तैयारी, एंटी-राइट गन का किया प्रदर्शन