बहराइच: वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिछिया, बहराइच, अमृत विचार। यूपी के बहराइच में जंगल से सटे गांवों में ग्रामीणों पर हमला करने वाला तेंदुआ बकरी के शिकार में पिंजड़े में कैद हो गया। वन कर्मी उसे रेंज कार्यालय लेकर आए। स्वास्थ्य जांच के बाद घने जंगल में छोड़ने की तैयारी बन रही है।

जिले के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज के भट्टा बरगदहा गांव में तेंदुए  के आतंक से ग्रामीण काफी परेशान थे। करीब एक हफ्ते पहले तेंदुए ने दिनदहाड़े हमला कर करीब 5 ग्रामीणों को घायल कर दिया था। जिसमें दो ग्रामीणों का इलाज जिला अस्पताल बहराइच में हुआ। लगातार बढ़ रहे हमले को देखते हुए तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव के पास में ही स्थित गन्ने के खेत में पिंजरा लगाया गया था।

वन विभाग की टीम लगातार गांव के आसपास गश्त भी कर रही थी। बुधवार रात में करीब 11 बजे के आसपास तेंदुआ बकरी के शिकार के लालच में पिंजरे में फंस गया। मौके पर मौजूद वनकर्मियों ने तेंदुए को रेंज कार्यालय पहुंचा दिया है जहां पर स्वास्थ्य परीक्षण के पश्चात तेंदुए को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर घने जंगल में छोड़ा जाएगा। तेंदुए के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत के सांस ली है।

यह भी पढ़ें:-लोकसभा में हंगामा: कांग्रेस सांसदों पर भड़के बिरला, कहा- आपने इतने साल शासन किया... सदस्यों का अधिकार छीनना चाहते हैं

 

संबंधित समाचार