दुस्साहस : बाथरूम में कैमरा लगा रिकॉर्ड किया दंपति का वीडियो, मांगे 6 करोड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Lucknow, Amrit Vichar : सुशांत गोल्फ सिटी स्थित एक फ्लैट के बाथरूम में कैमरा लगाकर दंपति का नहाते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल किया गया। फिर मैसेज और वीडियो भेजकर आरोपियों ने 6 करोड़ की डिमांड की। रुपये न मिलने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। पड़ताल के दौरान बाथरूम की फॉल सीलिंग में होल देख पीड़ित दंपति के होश उड़ गए। सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थाना क्षेत्र के एक रेसिडेंशियल सोसायटी में रहने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग ने बताया कि 11 फरवरी की रात करीब 11 बजे बेटे और बहू के पास 91196....से मैसेज आया। मैसेज में 6 करोड़ लेकर गोमतीनगर आने की बात लिखी थी। रुपये नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। पीड़ित ने बताया कि मैसेज से पहले बेटे बहू के व्हाट्सएप पर दोनों के वीडियो भेजे गए। दोनों वीडियो बाथरूम में नहाने के थे। मैसेज और वीडियो देख दंपति के पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित बेटे ने बाथरूम को बारीकी से चेक किया तो फॉल सीलिंग में होल मिला।

यह देख महिला का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित ने बताया कि लगातार उस नंबर से ब्लैकमेल कर 6 करोड़ की डिमांड की जा रही है। रुपये न मिलने पर जान से मारने की धमकी मिल रही है। पीड़ित पिता गुरुवार दोपहर बेटे संग सुशांत गोल्फ सिटी थाने पहुंचे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रंगदारी, धमकी और आईटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अतिरिक्त निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार ने आरोपी का नंबर सौंपा है। जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति भवन में यादगार शादी : CRPF अफसर पूनम गुप्ता ने अवनीश के साथ लिए सात फेरे, राष्ट्रपति ने वर-वधू को दिया आशीर्वाद

 

संबंधित समाचार