Kanpur में अतिक्रमण अभियान के बावजूद हुए दोबारा कब्जे, तीन चौकी प्रभारियों को नोटिस, तीन दिनों के अंदर देना होगा जवाब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन में अतिक्रमण अभियान चलाने के बावजूद दोबारा से कब्जे होने पर तीन चौकी प्रभारियों को नोटिस जारी किया गया है। उन्हें तीन दिन के अंदर अपने जवाब देने के लिए कहा गया है। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई हो सकती है।

नगर निगम ने पुलिस के सहयोग से पिछले दिनों परेड, बड़ा चौराहा, यतीमखाना, नवीन मार्केट, रहमानी मार्केट क्षेत्र में अतिक्रमण अभियान चलाया था। कई कब्जों को ढहाया गया था। कार्रवाई होने के एक दिन बाद ही फिर से अतिक्रमण हो गया। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस के अधिकारियों को इसकी शिकायत की। इसके बाद पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार के निर्देश पर तीनों चौकी प्रभारियों को नोटिस जारी हुआ।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर कानून व्यवस्था हरीश चंदर ने बताया कि दोबारा अतिक्रमण के मामले में एकता चौकी, बस अड्ड चौकी और यतीमखाना चौकी इंचार्ज को नोटिस भेजा गया है। तीन दिन के अंदर जवाब देने के लिए निर्देश दिया गया है। उनके सही जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार