Lucknow University: छात्रवृत्ति को लेकर NSUI ने किया प्रदर्शन
लखनऊ, अमृत विचार: एनएसयूआई ने लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में नारेबाजी करते हुए धरना दिया। इस दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन की चूक से छात्रों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीते दिनों घोषणा पत्र जारी किया था, जिसमें छात्रों की छात्रवृति न आने पर अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा था कि अगर छात्रवृत्ति नहीं आएगी तो छात्र उसके लिए खुद जिम्मेदार होगा। जबकि छात्र तय सीमा के भीतर अपना प्रार्थना पत्र जमा कर चुके हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से प्रर्दशन के दबाव में घोषणा पत्र को निरस्त कर दिया एवं छात्रवृत्ति जमा करने की तिथि को बढ़ाने का आश्वासन दिया प्रदर्शन करे रहे है।
2.png)
छात्रों ने बताया कि छात्रवृत्ति में हो रही तमाम समस्याएं जिसमें मुख्य रूप से छात्रवृत्ति जमा करने की तिथि को कम करना, एक तुगलक घोषणा प्रमाण पत्र जारी करना एवं छात्रवृत्ति से जुड़ी तमाम समस्याएं थी।
2.png)
छात्रों में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष आर्यन मिश्रा, अहमद राजा खान, प्रदेश महासचिव शुभम खरवार, इकाई अध्यक्ष सुधांशु राणा, विशाल, प्रिंस, हर्षित, रंजीत, अली एवं दर्जनों छात्र मौजूद है।
