'छात्रहित का हनन हुआ तो खून बहेगा सड़कों पर... Lucknow University के छात्रों ने छात्रवृत्ति को लेकर किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: समाजवादी छात्र सभा ने लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में नारेबाजी करते हुए धरना दिया। इस दौरान छात्रों ने नारा लगाया कि छात्र हितों का हनन हुआ तो खून बहेगा सड़कों पर। छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन की चूक से छात्रों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीते दिनों घोषणा पत्र जारी किया था, जिसमें छात्रों की छात्रवृति न आने पर अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा था कि अगर छात्रवृत्ति नहीं आएगी तो छात्र उसके लिए खुद जिम्मेदार होगा। जबकि छात्र तय सीमा के भीतर अपना प्रार्थना पत्र जमा कर चुके हैं।

प्रशासन ने संशोधन के लिए 10 फरवरी अंतिम तिथि तय किया था। लेकिन पोर्टल पर त्रुटियां 10 फरवरी के बाद प्रदर्शित हो रही है तो उसका जिम्मेदार छात्र कैसे है। छात्रों का कहना है कि एक बड़ा वर्ग है जो अपनी शिक्षा पूरी करने के लिए छात्रवृत्ति पर आश्रित होता है। इसके लिए समाजवादी छात्र सभा ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का घेराव किया।

Untitled design (37)

समाजवादी छात्र सभा ने छात्र हितों को देखते हुए प्रशासन से संशोधन तिथि को बढ़ाने की मांग किया है। जिसपर विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि इसके लिए समाज कल्याण विभाग से निवेदन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में समाजवादी छात्र सभा इकाई के अध्यक्ष प्रिंस कुमार, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक श्रीवास्तव, इकाई महासचिव रजत अग्रहरि, प्रदेश सचिव अछय यादव, हरीश रावत, विपुल यादव, शिवा यादव, रोहित यादव, आदित्य पांडे, अनुराग यादव, सुरयान्श आर्यन, नीतीश, अक्षत पांडे, जतिन यादव, शिवपूजन पांडे, आयुष यादव, अनुराग चौधरी, मानस चौधरी, विशाल पटेल, धर्मेंद्र, सतीश गुप्ता, अश्विन तिवारी, शुभम, सत्यम सिंह, अशोक यादव, रिशु, कार्तिक यादव, सत्यम यादव और सैकड़ों की संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ेः शादी समारोह में घुसा तेंदुआ तो अखिलेश ने बोला हमला, तेंदुआ नहीं ‘ओवरसाइज बिल्ला’ था, कहकर घटना पर पर्दा डाल देगी सरकार

संबंधित समाचार