शादी समारोह में घुसा तेंदुआ तो अखिलेश ने बोला हमला, तेंदुआ नहीं ‘ओवरसाइज बिल्ला’ था, कहकर घटना पर पर्दा डाल देगी सरकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के बुद्धेश्वर इलाके में स्थित एमएम मैरेज लॉन में एक शादी समारोह के दौरान रात करीब 10:30 बजे तेंदुआ घुसने के बाद हड़कंप मच गया। लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम को कड़ी मशक्कत के बाद देर रात करीब 3 बजे तेंदुआ पकड़ने में सफलता मिली। इस दौरान तेंदुए के हमले से वन विभाग के दरोगा समेत कई लोग घायल भी हो गए। 

अब इस मामले पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने  प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर जोरदार तंज कसा है। उन्होंने आवारा पशुओं से लेकर अब जंगली जानवरों के शहर में घूमने पर तंज कसा। साथ ही, तेंदुए का नाम बदलने का भी सुझाव दे दिया।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव सोशल मीडिया एक्स पर किए गए पोस्ट में प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि यूपी की ‘जुमलाजीवी’ भाजपा सरकार अभी छुट्टा पशुओं की समस्या का ही समाधान ढूंढ़ नहीं पाई थी। अब उसके सामने एक और चुनौती आ गई है और वह है प्रदेश की राजधानी में ‘तेंदुए’ का हमला।

cats

अखिलेश ने कहा कि लखनऊ में एक शादी समारोह में तेंदुए के प्रवेश का समाचार चिंताजनक है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार का एक रूप ये भी है कि जंगलों में इंसानों का अतिक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में हिंसक जंगली जानवर भोजन की तलाश में जंगलों से निकलकर शहरों की तरफ आने को मजबूर हो रहे हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि इस प्रकार के मामले से आम जनमानस का जीवन खतरे में पड़ गया है। उन्होंने सवाल किया कि इस मामले में कोई कार्रवाई होगी? या सरकार यह कहकर इस घटना पर पर्दा डाल देगी कि वो तेंदुआ नहीं ‘ओवरसाइज बिल्ला’ था। तंज भरे अंदाज में अखिलेश ने कहा कि यह भी हो सकता है तेंदुए का नाम बदलकर ‘बड़ा बिल्ला’ रख दिया जाए और मामला रफा-दफा कर दिया जाए।

पारा के बुद्धेश्वर स्थित एमएम मैरेज लॉन में बुधवार रात भर हड़कंप मचा रहा। जंगली जानवर के घुसने के कारण विवाह स्थल पर हड़कंप मच गया। तेंदुए को देखकर शादी समारोह में भाग लेने पहुंचा एक व्यक्ति छत से कूद गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वन विभाग की टीम मैरिज हाल में घुसे जानवर की तलाश जुटी। सुबह करीब 3 बजे तेंदुए को पकड़ने में वन विभाग की टीम सफल हुई। इस बीच हड़कंप मचा रहा। 

यह भी पढ़ें:-प्रधानमंत्री मोदी का वाशिंगटन पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों ने किया भव्य स्वागत, अब व्हाइट हाउस में ट्रंप से होगी बात

संबंधित समाचार