लखीमपुर खीरी: ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार की चली गई जान, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमीरनगर, अमृत विचार: कस्बा अमीरनगर से अपने घर जा रहे साइकिल सवार को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को लेकर सीएचसी मोहम्मदी पहुंची, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के गांव इंद्रानगर उमरिया निवासी मूलचंद(40) गुरुवार की रात करीब रात आठ बजे कस्बा अमीरनगर से अपने घर साइकिल से वापस आ रहा था। परसपुर-मथना मार्ग पर पहुंचते ही पीछे से तेज रफ्तार बिना लाइट के आ रहे ट्रैक्टर ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी मोहम्मदी भेजा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक मूल चंद की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह चार भाइयों में सबसे बड़ा था। वह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वह अपने पीछे एक पुत्र, एक पुत्री व पत्नी को छोड़ गया। शुक्रवार की सुबह ग्राम पंचायत उमरिया के पूर्व प्रधान संदीप सिंह  मृतक के घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: चाइनीज मांझे से स्कूटी सवार युवक का कटा गला, घायल 

संबंधित समाचार