Kanpur: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज ने लहराया परचम, सर्जरी विभाग के रेजिडेंट्स ने एएसआईसीओएन 2024 में पाया शीर्ष स्थान
कानपुर, अमृत विचार। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर के जनरल सर्जरी विभाग के रेजिडेंट्स ने एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया के एएसआईसीओएन 2024 में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।
आयोजन में डॉ. आयुष्य गुप्ता, डॉ. आंचल अग्रवाल, डॉ. यामिनी राणा और डॉ. अंशिका वर्मा ने इस राष्ट्रीय मंच पर विभिन्न प्रतिष्ठित श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया है। एएसआईसीओएन और जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के इतिहास में पहली बार एक ही मेडिकल संस्थान ने सभी प्रमुख पदक जीते हैं। पोस्टर श्रेणी में प्रथम पुरस्कार डॉ. आयुष्य गुप्ता को उनके शोध पत्र पर मिला है।
डॉ. सी पलानीवेलु सर्वश्रेष्ठ पीजी पेपर पुरस्कार में प्रथम पुरस्कार डॉ. आंचल अग्रवाल को लाइलाज न्यूरोलॉजिकल विकारों के प्रबंधन में ऑटोलॉगस बोन मैरो-व्युत्पन्न मोनोन्यूक्लियर सेल थेरेपी की सुरक्षा और प्रभावकारिता पर उनके शोध के लिए मिला। प्रिंसिपल और डीन डॉ. संजय काला ने विजेताओं को बधाई दी।
