Lucknow News : मछली पालन के नाम पर ठगने वाली कंपनी का डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Lucknow, Amrit Vichar: मछली पालन के नाम पर लाखों रुपये का निवेश कराकर ठगने वाली माउंटेन एलायंस फर्म के डायरेक्टर को विभूतिखंड पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी को लेकर लखनऊ गई है। पुलिस उक्त फर्जीवाड़े में निदेशक समेत तीन को पूर्व में जेल भेज चुकी है।

एसीपी विभूतिखंड राधा रमण सिंह ने बताया कि आरोपी साहिल कुमार लखीमपुर खीरी के पलिया कला स्थित ग्राम ऐंठपुर का रहने वाला है। आरोपी माउंटेन एलायंस में डायरेक्टर के पद पर था। आरोपी ने विश्वनाथ प्रसाद, तारा सिंह और निरंजन के साथ मिल कर मछली पालन में किए गए निवेश पर मुनाफे का लालच दिया था। 26 जुलाई 2021 को आदित्य कुमार त्रिपाठी, 2 जनवरी 2022 को जिनेंद्र प्रकाश जैन, 26 फरवरी को सौदान सिंह ने विभूतिखंड थाने में धोखाधड़ी और गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके आधार पर विश्वनाथ और निरंजन को एसटीएफ ने पूर्व गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

फिर 4 अगस्त 2023 को तारा चौहान को विभूतिखंड पुलिस ने लखीमपुर से पकड़ा था।  एसीपी ने बताया कि आरोपी डायरेक्टर साहिल लगातार फरार चल रहा था। कोर्ट ने आरोपी का एनबीडब्ल्यू भी जारी कर रखा था। आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए टीम का गठन किया गया। सूचना मिली कि आरोपी मुंबई में है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम वहां भेजी गई। विभूतिखंड पुलिस ने ओशिवारा पुलिस की मदद से आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें- Bahraich News : जंगल में मिला नर हाथी का शव : दुधवा के फील्ड डायरेक्टर की मौजूदगी में कराया गया पोस्टमार्टम

संबंधित समाचार