बरेली: 25 हजार रुपये पाना है तो पुलिस का करें ये काम, SSP ने की इनाम की घोषणा... जानें मामला
बरेली, अमृत विचार। दो साल से भी ज्यादा समय से फरार सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी पर एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
भुता के एक गांव की महिला की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। उसके भाई ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शेर सिंह और पंकज समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया लेकिन तीसरा दौलतपुर कैराना निवासी प्रदीप हाथ नहीं आया।
एसएसपी अनुराग आर्य ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस के मुताबिक महिला ने अपनी धान की फसल की सिंचाई के लिए आरोपी शेरसिंह से बात की थी। शेर सिंह ने 31 अगस्त 2022 को महिला को डीजल लेकर खेत पर बुलाया। महिला वहां पहुंची तो तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और गला दबाकर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नाक और मुंह दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई थी।
