भाजपा नेता ने फतेहपुर बीजेपी जिलाध्यक्ष पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- पद दिलाने के नाम पर 50 लाख हड़पे, जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

फतेहपुर, अमृत विचार। फतेहपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिलाध्यक्ष पर बांदा के एक भाजपा नेता ने 50 लाख रुपये हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है। बांदा के भाजपा नेता ने संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल को पत्र लिखकर शिकायत की है कि उन्हें संगठन में उचित दयित्व व पद दिलाने के नाम पर फतेहपुर के जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने 50 लाख रुपये पार्टी फंड में जमा करने को कहा था। उनका आरोप है कि उन्होंने पार्टी फंड में जमा न करके अपने पास रख लिए हैं।

WhatsApp Image 2025-02-15 at 7.53.19 PM

हालांकि फतेहपुर के जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने आरोपों को सिरे से नकार दिया है। उन्होंने शिकायत को बेबुनियाद बताते हुए कहा- 'मेरी साफ-सुथरी छवि को धूमिल करने की विरोधियों की साजिश है। मैं अजित कुमार गुप्ता के खिलाफ आइटी एक्ट एवं मानहानि का मुकदमा दर्ज कराऊंगा, और सख्त कार्रवाई करवाउंगा।' 

WhatsApp Image 2025-02-15 at 7.53.20 PM

जिलाध्यक्ष पद पाने के लिए खरीद फरोख्त को लेकर इंटरनेट मीडिया में एक पत्र व कुछ आडियो प्रसारित होने के बाद फतेहपुर जिले में भी सियासी हलचल तेज हो गई है। कानपुर-बुंदेलखंड के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री अजित कुमार गुप्ता ने पत्र में आरोप लगाया है कि कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के माध्यम से पार्टी फंड में 50 लाख रुपये जमा करने को कहा गया था। यह बात भी हुई थी कि संगठन में भी उचित दायित्व दिलाया जाएगा। उनका आरोप है कि फतेहपुर के जिलाध्यक्ष ने पार्टी व उनके साथ विश्वासघात किया है। पार्टी के नाम पर वसूली करने वाले नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, और कहा है कि अभी उन्होंने पार्टी फोरम में शिकायत की है। न्याय नहीं मिलने पर कानून का सहारा लेंगे।

WhatsApp Image 2025-02-15 at 7.53.21 PM

यह भी पढ़ें- Kanpur: कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की दौड़ में 35 अभ्यर्थी हुए चोटिल, पैरों की हड्डी टूटी, डॉक्टर ने चढ़ाया प्लास्टर, अभ्यर्थियों ने लगाया ये आरोप...

 

संबंधित समाचार