Kanpur: हैलट अस्पताल में भिड़े जूनियर रेजिडेंट, ऑपरेशन थिएटर खाली कराने को लेकर हुआ विवाद, जांच के निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। हैलट में ओटी (ऑपरेशन थिएटर) खाली कराने को लेकर जेआर (जूनियर रेजिडेंट) आपस में भिड़ गए। एक दूसरे को खींचने और पकड़ने से बात आगे बढ़कर नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। हंगामे की सूचना पर विभागाध्यक्ष भी पहुंचे और विवाद शांत कराने का प्रयास किया। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य ने घटना की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।  

हैलट में शनिवार को ओटी में हड्डी रोग के जेआर ऑपरेशन कर रहे थे। इसी दौरान वहां पर सर्जरी विभाग के जेआर भी पहुंच गए। ओटी खाली कराने को लेकर दोनों विभाग के जेआर में विवाद के बाद मारपीट होते बची। सूचना पाकर दोनों विभागों सीनियर डॉक्टर मौके पर पहुंचे। लेकिन विवाद नहीं थमा। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने पहुंच कर मामला शांत कराया। उन्होंने बताया कि  मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई जाएगी। दोषी दंडित होंगे। 

यह भी पढ़ें- हज कमेटी यूपी के जरिये जाने वाले लोगों को जमा करना होगा पासपोर्ट, इस दिन तक है मौका...

 

संबंधित समाचार