अयोध्या: किसान के बेटे ने NDA की परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम किया रोशन  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुदौली/अयोध्या, अमृत विचार। मेधा अभाव और संसाधनों की कमी से नहीं रुकती। कमी का रोना रोने वाले छात्रों के लिए नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) में चयनित होकर रुदौली के अभिषेक यादव ने मिसाल कायम की है।  

रुदौली के बाढ़ प्रभावित गांव मुतौली के अभिषेक यादव ने एनडीए की परीक्षा में 254वीं रैंक हासिल की है। अभिषेक ने फौज में अधिकारी बनने का सपना मामा की पुलिस की वर्दी देखकर पाला। चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज महोली में प्राथमिक शिक्षा ग्रहण कर आदर्श इंटर कॉलेज रुदौली से इंटरमीडिएट की परीक्षा 2022 में पास कर अभिषेक ने सपनों को पूरा करने की तैयारी शुरू की। लखनऊ के एक कोचिंग में पांच माह पढ़ने के बाद घर आकर स्वाध्याय करने लगे। 

कृषक पिता जगदीश यादव ने बताया कि गांव से स्कूल आने-जाने का रास्ता तक नहीं है। बरसात में आने वाली बाढ़ भी बेटे को लक्ष्य हासिल करने से नहीं डिगा सकी। आर्थिक संकट की वजह से कोचिंग बंद करना पड़ा। गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा मित्र मां रामलली ने बताया कि बेटे ने पढ़ाई के लिए घर से निकलना बंद कर दिया था। बेटे के नेशनल डिफेंस एकेडमी में चयनित होने पर घर में खुशी का माहौल है। विकास खंड रुदौली के ग्राम अख्तियार के प्रधान बाबा राम कुमार यादव ने कहा कि पौत्र ने एनडीए में चयनित होकर परिवार का नाम रोशन कर दिया है।

ये भी पढ़ें- अयोध्या: जल जीवन मिशन के कर्मचारी को दो ट्रकों ने कुचला, मौत  

संबंधित समाचार