बदायूं: माघ पूर्णिमा को लापता युवक का शव गंगा से बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के गांव खेड़ा बुजुर्ग निवासी राधेश्याम पुत्र ओमकार माघ पूर्णिमा के दिन 12 फरवरी को अपने तहेरे भाई बब्बन के साथ गंगा स्नान करने कछला स्थित भागीरथी घाट गए थे। भीड़ ज्यादा होने की वजह से वह दोनों बिछड़ गए। बब्बन वापस आ गए लेकिन राधेश्याम देर शाम तक घर नहीं पहुंचे।

परिजनों ने तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। परिजन भागीरथी घाट पहुंचे। जहां राधेश्याम के कपड़े मिले लेकिन वह नहीं थे। परिजनों को उनके डूबने की आशंका हुई। जिसके बाद से परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। रविवार को राधेश्याम का शव गंगा घाट से कुछ दूरी पर बरामद हो गया है। गोताखोरों ने शव बाहर निकाला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें- Bareilly: महाकुंभ जाना है! ट्रेन पकड़ने से पहले पढ़ें प्रयागराज संगम स्टेशन से जुड़ी जरूरी खबर

संबंधित समाचार