Mahakumbh जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर: कानपुर के इस स्टेशन से एक और कुंभ स्पेशल चलेगी, ब इसलिए लिया गया फैसला...
कानपुर, अमृत विचार। रेल प्रशासन ने महाकुंभ पर भीड़ को देखते एक और मेला स्पेशल चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन कोलकाता से आगरा कैंट वाया गोविंदपुरी चलेगी। 17 से 26 फरवरी तक ट्रेन छह फेरे लगाएगी। शुक्रवार से बुकिंग करा सकते हैं।
01903 स्पेशल ट्रेन हर सोमवार, गुरुवार आगरा कैंट से रात 8 बजे चलेगी। इटावा रुकते हुए रात 1.05 बजे गोविंदपुरी आएगी और पांच मिनट बाद चलकर प्रयागराज 4.15 बजे पहुंचेगी। इसी तरह 01904 मेला स्पेशल कोलकाता से 19, 22 और 26 फरवरी को चलेगी। कोलकाता से सुबह 5 बजे चलकर दूसरे दिन प्रयागराज रात 11.25 बजे तो गोविंदपुरी उसी दिन रात 2 बजे आएगी। ट्रेन में स्लीपर, थर्ड एसी, सेकेंड और जनरल कोच होंगे।
बनारस-साबरमती लगाएगी एक फेरा
रेल प्रशासन 09453-09454 कुंभ स्पेशल ट्रेन चलाएगा। साबरमती से 22 फरवरी और बनारस से 24 फरवरी को यह ट्रेन चलेगी जो गोविंदपुरी में रुकते हुए निकलेगी। 09453 मेला स्पेशल साबरमती से सुबह 11 बजे चलकर दूसरे दिन 9.35 बजे पहुंचाएगी। 09454 मेला स्पेशल बनारस से शाम 7 बजे चलकर गोविंदपुरी रात 2.40 बजे पहुंचेगी।
