अमेठी: जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण से कर्मचारियों में मचा हड़कम्प

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खामियां मिलने पर जताई नाराजगी जगदीशपुर अमेठी। विकास कार्यों का जायजा लेने अचानक सीएचसी व विकास खण्ड पर पहुंचे जिलाधिकारी ने चप्पे चप्पे की हकीकत खंगाली जिससे मौजूद कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया। जिला अधिकारी द्वारा खामियां पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार करने के कड़े निर्देश दिए गए। जगदीशपुर विकास खण्ड कार्यालय …

खामियां मिलने पर जताई नाराजगी


जगदीशपुर अमेठी। विकास कार्यों का जायजा लेने अचानक सीएचसी व विकास खण्ड पर पहुंचे जिलाधिकारी ने चप्पे चप्पे की हकीकत खंगाली जिससे मौजूद कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया। जिला अधिकारी द्वारा खामियां पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार करने के कड़े निर्देश दिए गए।
जगदीशपुर विकास खण्ड कार्यालय में अचानक जिलाधिकारी अरूण कुमार के आ धमकने से बीडीओ समेत समस्त कर्मचारी सकते में आ गए काफी देर तक खण्ड विकास अधिकारी प्रीति वर्मा से विकास कार्यों पर चर्चा करने के बाद कार्यालय के बड़े बाबू से पूछताछ करते हुए उपस्थित पंजिका व अन्य अभिलेखों का निरीक्षण के बाद आवास मनरेगा व अन्य कार्यालयों का निरीक्षण करते हुए अपूर्ण सार्वजनिक शौचालयों व प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र अपात्र की जाँच में शिथिलता पाने पर नाराजगी व्यक्त की तथा विकास कार्यों में तेजी लाने के कड़े निर्देश देते हुए लम्बित पड़े कार्यों को तत्काल पूर्ण करने के आदेश दिए गए। वहीं सिलाई कर रही समूह की महिलाओं से पूछताछ करते हुए सिले गए बच्चों के शर्ट व बैग को देखते हुए खुशी जाहिर की ।इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जगदीशपुर का निरीक्षण करते हुए मरीजों को केंद्र के बाहर की दवा लिखने व गन्दगी देख कर चिकित्सकों को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल अपने कार्यों में सुधार लाने के निर्देश देते हुए चिकित्सा सुविधा चुस्त दुरुस्त करने की कड़ी हिदायत दी ।

संबंधित समाचार