बिजनौर : स्कूल बस अनियंत्रित होकर दुकान में घुसी, बच्चों में मची चीख पुकार...कई घायल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर। स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव रैनी में बच्चों को स्कूल ले जा रही बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसी। घटना से बच्चों में चीख़ पुकार मच गई। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल बच्चों को निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया। हादसे के समय बस में कई बच्चे सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दुकान को भी नुकसान पहुंचा। 

सोमवार सुबह मधुर मेमोरियल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की बस ग्राम पालनपुर, खिड़का और रैनी के छोटे बच्चों को स्कूल ले जा रही थी। बताया जा रहा है कि स्टेयरिंग फेल होने के कारण बस अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसी, जिस कारण वैन में बैठे लगभग 10 से 15 बच्चे घायल हो गए। दुर्घटना में दुकान की दीवारें, शटर छति ग्रस्त हो गए और दुकान स्वामी बाल बाल बचा। 

स्थानीय लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बच्चों को बस से बाहर निकाल सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्कूल प्रशासन और स्थानीय प्रशासन घटना की गंभीरता को देखते हुए आगे की कार्रवाई में जुटे हैं।

ये भी पढे़ं : बिजनौर: कार से टकराई नीलगाय, अधीक्षण अभियंता और चालक की मौत

संबंधित समाचार