Hamirpur: नेयवेली पावर प्लांट के कर्मचारी को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, मौत, आरोपी चालक फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर, अमृत विचार। कानपुर- सागर हाईवे पर शहर में लक्ष्मीबाई तिराहे के पास रविवार रात सड़क हादसे में घाटमपुर स्थित नेयवेली पावर प्लांट के 25 वर्षीय कर्मचारी की मौत हो गई। राजपूत मोटर्स के सामने बाइक सवार को वाहन ने टक्कर मार दी और मौके से भाग निकला।

घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए और घायल कर्मचारी को जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सोशल मीडिया सेल के माध्यम से जानकारी दी कि मृतक संतोष विश्वकर्मा जनपद लखीमपुर खीरी के फार दहन थानाक्षेत्र का रहने वाला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें- Unnao में युवक ने दी जान: पत्नी ने भेजा तलाक का नोटिस, परेशान होकर घर के बाहर लगा ली फांसी, इलाके में हड़कंप

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता