लखीमपुर खीरी : भाजपा सरकार में लोकतंत्र की हो रही हत्या -जूही सिंह

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

पीडीए की चौपाल में बोलीं महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के गांव खैंइया में आयोजित पीडीए की चौपाल में मुख्य अतिथि महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बाल आयोग की पूर्व अध्यक्ष जूही सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। मिल्कीपुर उपचुनाव की स्थिति किसी से छिपी नहीं है।

चौपाल का आयोजन राष्ट्रीय महासचिव महिला सभा तृप्ति अवस्थी  ने किया। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामपाल यादव ने की। मुख्य अतिथि महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बाल आयोग की पूर्व अध्यक्ष जूही सिंह ने कहा की इस तरह के कार्यक्रम का उद्देश्य समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाना और पिछड़े,दलित,अल्पसंख्यक, आधी आबादी,आदिवासी,आर्थिक रूप से कमजोर अगड़े वर्ग के हितों की रक्षा करना है। इस सरकार में लगातार लोकतंत्र की हत्या हो रही है। मिल्कीपुर उपचुनाव की स्थिति किसी से छिपी नही हैं। जिस तरह से चुनाव जीतने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया गया। वो सभी की जानकारी में जनता सारी सच्चाई से अवगत है। पूर्व विधायक रामसरन ने कहा कि किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। खाद की कालाबाजारी लगातार जारी है।

पूर्व एमएलसी शशांक यादव ने कहा की भाजपा सरकार में सिंचाई के नलकूपों का बिजली के बिल माफ नहीं हुए। डबल इंजन की सरकारों ने हर घर में बेरोजगारों की लाइन लगा दी है। जिलाध्यक्ष रामपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का एक एक कार्यकर्ता जनता के हितों के लिए कटिबद्ध है। हम 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का कार्य करेंगे। राष्ट्रीय महासचिव तृप्ति अवस्थी ने कहा की इस सरकार में महिलाओं की बहुत हीन दशा है। स्वास्थ्य सेवाओं का बहुत बुरा हाल है। इलाज के अभाव में मरीज की मौत हो जा रही है। समूचे देश में रोजगार सृजन की कोई व्यवस्था नहीं है। चौपाल के बाद जूही सिंह कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह जी के भतीजे की आकस्मिक मृत्यु पर संवेदना व्यक्त करने उनके आवास पर पहुंची। उसके बाद नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी सेवक सिंह अजमानी के आवास पर एक बैठक को सम्बोधित किया जिसमे नगर के कई लोग शामिल रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमित वर्मा,अजय सिंह,प्रख्याति खरे, दीपू तिवारी,अनीता यादव ,मिर्जा शेखू, हेमंत भार्गव,अफजाल,ऋषिकांत शुक्ला मजिस्टर यादव,अजीत मौर्या, अंजली सिंह, बिटोला बेगम, त्रिलोक सिंह आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - लखीमपुर खीरी : ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की मौत

संबंधित समाचार