एफआईआर होने के बाद बहराइच के पूर्व सीएमओ हुए फरार, विजिलेंस ने दर्ज किया है मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। बहराइच के पूर्व सीएमओ सुरेश सिंह पर एफआईआर दर्ज होते ही वह फरार हो गये। उनके खिलाफ विजिलेन्स लखनऊ में आय से अधिक धन अर्जित करने का मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

मूल रूप से जनपद जौनपुर निवासी सुरेश सिंह अपने परिवार के साथ लखनऊ के राजाजीपुरम में रहते हैं। आय से अधिक धन अर्जित करने को लेकर सतर्कता विभाग की टीम जांच कर रही थी। बताया जाता है कि सुरेश सिंह पर लगे आरोप जांच में सही पाये गये हैं। अधिकारियों के आदेश पर दर्ज हुए मुकदमे के बाद सुरेश सिंह अचानक फरार हो गये। शासन ने सतर्कता अनुभाग-2 लखनऊ की तरफ से दिये गये आदेश के अनुपालन में विजिलेन्स लखनऊ की टीम ने सुरेश सिंह पर लगे आरोपों की जांच की थी। बहराइच के तत्कालीन मुख्य चिकित्साधिकारी सुरेश सिंह द्वारा लोकसेवक के रुप में कार्यरत रहते हुए अपनी आय के समस्त वैद्य स्रोतों से कुल 41,41,444,00 रुपये की आय अर्जित की गयी और इस अवधि में इनके द्वारा भरण पोषण पर किया गया कुल व्यय 53,03,155,00 रुपये पाया गया। इस प्रकार जांच के लिए निर्धारित की गयी अवधि में सुरेश सिंह द्वारा ज्ञात और वैध स्रोतों से अर्जित की गयी अपनी आय के सापेक्ष 11,61,711,00 रुपये का अधिक व्यय किया गया,जो उनकी वास्तविक आय से काफी अधिक है।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने तोड़ी परंपरा, कतर के अमीर अल-थानी का एयरपोर्ट पर किया जोरदार स्वागत

संबंधित समाचार