Etawah: श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रेलर से टकराई, चालक की मौत, कई श्रद्धालु घायल, चार गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा, अमृत विचार। थाना बकेवर क्षेत्र के नेशनल हाईवे 19 पर बहेड़ा ओवर ब्रिज के पास महाकुंभ जा रही श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस आगे जा रहे ट्रेलर से जा टकराई। जिससे बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल रिफर किया गया तथा 18 श्रद्धालु मामूली तौर पर घायल हुए जिन्हें स्थानीय सीएचसी महेवा में भर्ती कराया गया तथा इलाज जारी है।

प्राप्त विवरण के अनुसार नोएडा से एक मिनी बस में करीब दो दर्जन श्रद्धालु महाकुंभ प्रयाग राज जा रहे थे। सोमवार की रात करीब दो बजे महेवा के निकट बहेड़ा ओवर ब्रिज के पास आगे जा रहे एक ट्रेलर ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए जिससे पीछे से जा रही श्रद्धालुओं की मिनी बस टकरा गई। दुर्घटना होते ही चीख पुकार मच गई तथा बस का चालक अरुण कुमार पुत्र महेंद्र सिंह उम्र करीब 20 वर्षग्राम राहतपुर थाना अराव जनपद फिरोजाबाद दोनों गाड़ियों के बीच ही दब गया।

मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी महेवा के पी सिंह व थाना पुलिस ने टोल कर्मियों की मदद से क्रेन की सहायता उसे निकाला जिससे चालक राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल गौरी देवी पत्नी साजन ,निशांत पुत्र यशपाल ,उपेंद्र चौधरी पुत्र रामनाथ एवं राहुल चौधरी पुत्र राम सहाय को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

वहीं करीब डेढ़ दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें प्रमुख रूप से रवि ,ललिता देवी, गौरी देवी, शारदा देवी, बिट्टी देवी, नृपत सिंह, लालबाबू चौधरी, कामेश्वर चौधरी, बाबूलाल, अनीता पत्नी नृपत, रानी देवी, संजय सिंह, सुनीता,हरेंद्र, यशोदा देवी, सीता देवी, बबलू कुमार, शान मंडल आदि मामूली तौर पर घायल हो गए।

वहीं हाइवे पर सड़क दुर्घटना हुई जिसमें एक ऑटो चालक किसी रोडवेज बस की चपेट में आने से घायल हो गया जिसे सीधा मिनी पी जी आई सैफई भेजा गया, जहां से कानपुर रिफर किया गया।  प्राप्त विवरण के अनुसार ग्राम नया नगला महेवा निवासी अनुज कुमार उर्फ गुड्डू पुत्र सियाराम दोहरे रात दस बजे के करीब महेवा मॉडल पार्क के पास हाईवे पर खड़ा था जो कि किसी अज्ञात रोडवेज बस की चपेट में आ गया। जिससे उसका एक पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीधा सैफई भेजा जहां से परिजन कानपुर ले गए जहां हालत गंभीर बनी हुई है।

संबंधित समाचार