Ayodhya News: महाकुंभ से अयोध्या आ रहे श्रद्धालुओं का वाहन पलटा, छह घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदरगंज/अयोध्या, अमृत विचार। महाकुंभ से स्नान कर अयोध्या लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक चार पहिया वाहन पलट गया। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल तथा 4 श्रद्धालुओं को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि झारखंड के श्रद्धालु  वाराणसी में एक टैक्सी वैन बुक कर प्रयागराज पहुंचे। यहां से कुंभ स्नान करने के बाद अयोध्या दर्शन करने को आ रहे थे। 

हैदरगंज थाना अंतर्गत जाना-हैदरगंज मार्ग पर मिश्रहिया मोड़ के पास मंगलवार की भोर 4:00 बजे के करीब चार पहिया वाहन अनियंत्रित हो जाने से 5 फीट गड्ढे में जाकर पलट गया। जिसमें 68 वर्षीय गोड्डा गांव निवासी श्रीपति मंडल पुत्र कालीचरण व दीपाली कुमारी पुत्री संजय मंडल को गंभीर चोटे आई हैं। 

चीख पुकार होने पर आसपास के ग्रामीणों ने दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी तारुन भिजवाया। डॉ अंशुमान गुप्ता तथा फार्मासिस्ट चंद्र प्रकाश वर्मा ने बताया कि घायल हुए श्रद्धालुओं में एक का हाथ फैक्चर और अन्य को मामूली चोटे आई हैं। प्राथमिक उपचार करने के बाद मंडलीय चिकित्सालय दर्शन नगर रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: राम मंदिर परिसर में गिरा ड्रोन, मचा हड़कंप, जताई जा रही यह आशंका

 

संबंधित समाचार