फतेहपुर में सड़क हादसा: बेटी की शादी का कार्ड बांट रहे पिता की मौत...दो अन्य घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर, अमृत विचार। हथगाम थाना क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क हादसे में शादी का निमंत्रण का कार्ड बाट रहें सगे भाइयों की मौत हो गई। सगे भाइयों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

हथगाम थानाक्षेत्र के अंतर्गत पालिया गांव के समीप मंगलवार के दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। बाइकों की भिड़ंत इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों  के परखच्चे उड़ गए। इस दौरान दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल से कानपुर हैलेट के लिए रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि किशनपुर थाना क्षेत्र के सिल्मी गढ़वा गांव निवासी 45 वर्षीय लोटन पासवान और उसका छोटा भाई भारत पासवान (40) शादी का कार्ड बांटने घर से निकले थे।

जैसे ही वह पालिया गांव के समीप पहुंचे इस दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार 17 वर्षीय विष्णु व 16 वर्षीय आरपी गंभीर रूप से घायल हो गए। थोड़ी देर बाद हादसे की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने घायलों की हालात को गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल से कानपुर हैलेट के लिए रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने मृतक के दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। समाचार लिखे जाने तक घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- कानपुर में DM ने सैमसी झील व गोवंश आश्रय स्थल का किया निरीक्षण: इसको देखकर नाराजगी जाहिर की...

संबंधित समाचार