कैसे हटे जाम: कानपुर में नो वेंडिंग जोन में 4 महीने में सिर्फ 2 कार्रवाई, Jaam का मुख्य कारण ये है...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। शहर में वेंडिंग जोन में प्रतिबंध के बावजूद दुकानें व अतिक्रमण है। जिससे यातायात प्रभावित रहता है। पूरा शहर रोज जाम से जूझता है इसके बावजूद इस पर नगर नगम ने बीते 4 महीने में महज 2 कार्रवाई की हैं। ऐसा नगर निगम की रिपोर्ट ही कह रही है। 

शासन की ओर से नगर निगम प्रवर्तन विभाग की मांगी गई जानकारी में यह बात सामने आई है। नगर निगम में तैनात प्रवर्तन दल प्रभारी ने अक्टूबर 2024 से जनवरी 2025 तक के कार्यों की जानकारी उपलब्ध कराई है।

शासन स्तर से प्रदेश के नगर निगमों में तैनात प्रवर्तन दल के कार्यों की मॉनीटरिंग शुरू हो गयी है। अब मुख्यालय और जोनल में तैनात प्रवर्तन दल के कार्यों की जानकारी मांगी जा रही है। शासन नें परफार्मेंस प्रारूप भराना शुरू कर दिया है। शासन ने नगर निगम से 9 कॉलम में जानकारी मांगी है। 

जिसमें स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण, प्रतिबंधित पॉलिथिन पकड़ना, अवैध पार्किंग हटाने, प्रतिबंधित पॉलिथिन के विरुद्ध जुर्माना, नो वेंडिंग जोन, कैटल कैचिंग, संपत्ति कर वसूली, यूजर चार्ज और अन्य कार्य की जानकारी मांगी गई। नगर निगम प्रवर्तन अधिकारी ने शासन को बताया है कि अक्टूबर 2024 में प्रवर्तन विभाग ने प्रतिबंधित वेंडिंग जोन में 2 कार्रवाई की हैं। नवंबर, दिसंबर, जनवरी में एक भी कार्रवाई नहीं की गई है। 

4 महीनों में ये कार्रवाई की गईं

अतिक्रमण अस्थाई    1248
अतिक्रमण स्थाई    132
पॉलिथिन पकड़ी    8146 किलो
होर्डिंग्स हटाए        52
पॉलिथिन जुर्माना    495000 रुपये
अवैध पार्किंग हटाईं    0
वेंडिंग जोन में कार्रवाई    02
पकड़े गये पशु    397
संपत्ति कर वसूली    0
यूजर चार्ज     171000
अन्य कार्य        2

ये भी पढ़ें- कानपुर में DM ने सैमसी झील व गोवंश आश्रय स्थल का किया निरीक्षण: इसको देखकर नाराजगी जाहिर की...

 

संबंधित समाचार