बरेली: निर्धारित समय से होंगी सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं
अमृत विचार, बरेली। कोरोना संक्रमण के बीच सीबीएसई की परीक्षाओं को लेकर असमंजस की स्थित बनी थी। जिसको सीबीएसई के सेक्रेटरी अनुराग त्रिपाठी ने साफ कर दिया है। उन्होंने कहा है कि सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं अपने तय समय से ही कराई जाएंगी। इसके लिए जल्द ही शेड्यूल भी जारी कर दिया जाएगा। लॉकडाउन से …
अमृत विचार, बरेली। कोरोना संक्रमण के बीच सीबीएसई की परीक्षाओं को लेकर असमंजस की स्थित बनी थी। जिसको सीबीएसई के सेक्रेटरी अनुराग त्रिपाठी ने साफ कर दिया है। उन्होंने कहा है कि सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं अपने तय समय से ही कराई जाएंगी। इसके लिए जल्द ही शेड्यूल भी जारी कर दिया जाएगा।
लॉकडाउन से सभी स्कूल बंद चल रहे थे। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए शासन ने ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने के आदेश जारी किए। बच्चों को व्हाट्सएप और ऑनलाइन के जरिए पढ़ाई शुरू करा दी गई। मगर अधिकांश अभिभावक ऑनलाइन पढ़ाई सें संतुष्ट नहीं थे। जब अनलॉक हुआ तो कक्षा 9 से 12वीं तक के स्कूलों को खोल दिया गया। इसके बाद बच्चों में बोर्ड परीक्षा को लेकर असमंजस शुरू हो गया। मगर अब इस असमंजस की भी स्थिति साफ हो गई है।
सीबीएसई के जिला समन्वयक वीके मिश्रा ने बताया कि बोर्ड के सेक्रेटरी अनुराग त्रिपाठी ने साफ किया है कि इस साल की बोर्ड परीक्षाएं तय समय पर आयोजित होंगी। जल्द ही परीक्षा का शेड्यूल जारी हो जाएगा। इसके बाद शेड्यूल को सीबीएसई की वेबसाइट cbse.nic.in पर देखा जा सकता है।
