बरेली: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने का मिलेगा समय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,बरेली। बिजली के बकायदारों को शासन की तरफ से बड़ी राहत दी गई है। अब उनका कनेक्शन काटे जाने पर रोक लगा दी गई है। ऊर्जा मंत्री ने निर्देश दिए हैं कि बकायदारों के तीन माह तक कनेक्शन नहीं काटे। उपभोक्ताओं के घर जाकर उनसे बिल के लिए तगादा करें। साथ ही ऊर्जा मंत्री …

अमृत विचार,बरेली। बिजली के बकायदारों को शासन की तरफ से बड़ी राहत दी गई है। अब उनका कनेक्शन काटे जाने पर रोक लगा दी गई है। ऊर्जा मंत्री ने निर्देश दिए हैं कि बकायदारों के तीन माह तक कनेक्शन नहीं काटे। उपभोक्ताओं के घर जाकर उनसे बिल के लिए तगादा करें। साथ ही ऊर्जा मंत्री ने उपभोक्ताओं से अपील है कि वह समय पर अपना बिजली का बिल जमा करें। जिससे उन्हें सस्ती और भरपूर बिजली मुहैया हो सके।

जिले में करीब 33 हजार उपभोक्ताओं पर बिजली बिल का 54 करोड़ रुपया बकाया चल रहा है। बकाया बिल वसूली के लिए बिजली विभाग ने 10 हजार से अधिक बकाया वाले बिजली उपभोक्ताओं के मोबाइल पर मैसेज भेजकर तीन दिन में बिल जमा करने के लिए कहा गया था। उसके बाद भी अगर उपभोक्ताओं ने बिजली का बिल जमा नहीं किया तो उनके कनेक्शन काट दिए जा रहे थे।

अब ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि तीन महीने तक के बकायेदारों के घरों कनेक्शन न काट कर उनसे तगादा करें। इसके साथ ही बेहतर और सस्ती बिजली के लिए समय पर बिल जारी होना और समय से भुगतान, दोनों जरूरी है। वहीं, उपभोक्ता भी समय से बिल का भुगतान करें। इस संबंध में बिजली विभाग के मुख्य अभियंत तारिक मतीन का कहना है कि अभी उनके पास इस संबंध में लिखित में कोई आदेश नहीं है। अगर आदेश आता है तो उसे लागू कराया जाएगा।

संबंधित समाचार