Kanpur में प्लाईवुड कारोबारी के यहां रेड, डीजीजीआई ने फर्म पर पहुंचकर रुकवाया काम, मची खलबली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) ने कानपुर में एक बार फिर से कारोबारियों में हड़कंप मचा दिया है। लखनऊ जीएसटी इंटेलीजेंस के अधिकारी एक प्लाईवुड फर्म पर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने चल रहे काम को रुकवा दिया है।

शहर के कारोबारियों में आयकर से लेकर जीएसटी, डीजीजीआई की कार्रवाई से लगातार खलबली मची हुई है। हाल ही में आयकर विभाग की कार्रवाई से लगातार छह दिन तक कारोबारियों में चर्चा बनी रही। अब डीजीजीआई ने यह हड़कंप फिर से मचा दिया है। सूचना है कि इस टीम ने जरीब चौकी स्थित एक प्लाईवुड कंपनी पर रेड मारी है।

IMG-20250219-WA0129

सूत्रों की माने तो टीम को बड़ी कर चोरी की सूचना मिली थी। टिप मिलने के बाद उन्होंने यह कार्रवाई की है। अधिकारियों के अचानक पहुंचने और काम को बंद कराने की कार्रवाई से वहां मौजूद कर्मचारियों से लेकर मालिकानों तक के गले सूख गए। उनके पूछने से पहले ही टीम ने उन्हें अपनी जानकारी बताते हुए रेड पड़ने की बात कही।

इससे खलबली मच गई। फौरन काम को रुकवा दिया गया। कार्यालय में जो जैसा था, वैसा ही रहने को फरमान सुना दिया गया। कागजातों को चेक करना शुरू कर दिया। मौजूद कैश भी टीम ने अपने कब्जे में ले लिया। अधिकारियों और कर्मचारियों समेत सभी को फोन बंद करने को कहा गया।

इसके साथ ही ऐसा नहीं करने पर मोबाइल जमा कर लेने की चेतावनी दी गई। उसके बाद बिल आदि चेक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। डीजीजीआई ने यह कार्रवाई शाम को की है।अभी कोई और खुलासा नहीं किया गया है। पर आईटी विभाग की टीम ने छापा मारा है। टैक्स में गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है।  

यह भी पढ़ें- Kanpur में मानक विहीन अस्पतालों पर कार्रवाई शुरू, यह अस्पताल किया गया सील... मिली थीं कई खामियां

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव
गुजरात में बारिश का कहर: 38 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए, सेना और NDRF मोर्चे पर; कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात