पीलीभीत: तालाब में मिला युवक का शव, कई दिनों से था लापता
गजरौला, अमृत विचार: करीब दो सप्ताह से लापता चल रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव तालाब में उतराता मिला। ग्रामीणों से मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम अजीतपुर पटपरा निवासी छत्रपाल (35) पुत्र कुंदनलाल मजदूरी करते थे। दो फरवरी की शाम करीब छह बजे वह गांव के बाहर स्थित भूमसेन थान जाने के लिए निकला था। इसके बाद से वापस नहीं लौटा। परिवार वालों ने काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। बुधवार को मृतक के पिता कुंदन लाल ने गजरौला थाने में गुमशदगी दर्ज कराई थी।
इसके दूसरे ही दिन गुरुवार सुबह भूमसेन किनारे तालाब में उसका शव उतराता मिला। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिवार वाले भी आ गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन की ओर से किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। परिजनों का रोकर बुरा हाल रहा। मृतक के तीन बच्चे हैं।
यह भी पढ़ें- पीलीभीत: रूस भेजने के नाम पर 1.20 लाख की ठगी, कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज
