बरेली: बच्चों को पढ़ाना छोड़कर धान क्रय केंद्रों की निगरानी करेंगे प्रधानाध्यापक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। बच्चों को पढ़ाना छोड़कर प्रधानाध्यापक अब धान क्रय केंद्रों की नियमित निगरानी करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने नवाबगंज क्षेत्र के राजकीय हाईस्कूल बीजामऊ और राजकीय हाईस्कूल मोहम्मदपुर के प्रधानाध्यापक की ड्यूटी लगायी है। दोनों प्रधानाध्यापकों को साप्ताहिक केंद्रों की निरीक्षण आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा …


अमृत विचार, बरेली। बच्चों को पढ़ाना छोड़कर प्रधानाध्यापक अब धान क्रय केंद्रों की नियमित निगरानी करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने नवाबगंज क्षेत्र के राजकीय हाईस्कूल बीजामऊ और राजकीय हाईस्कूल मोहम्मदपुर के प्रधानाध्यापक की ड्यूटी लगायी है। दोनों प्रधानाध्यापकों को साप्ताहिक केंद्रों की निरीक्षण आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा है कि यह निरीक्षण आख्या अपर जिलाधिकारी प्रशासन और जिला खाद्य विपणन अधिकारी को भी उपलब्ध करानी है। धान खरीद केंद्रों पर हो रही अनियमितताओं की शिकायतें शासन स्तर पर भी पहुंच रही हैं।

केंद्रों पर धान खरीद की नियमित निगरानी करने के लिये कई विभागों के अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। नवाबगंज तहसील क्षेत्र के केंद्रों की निगरानी को जिला विद्यालय निरीक्षक डा. अमरकांत सिंह को नोडल अधिकारी बनाया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने दोनों प्रधानाध्यापकों को इस संबंध में पत्र भेजा है। इसमें कहा है कि केंद्रों की नियमित स्थिति जानने के लिये दोनों को निरीक्षण करने के लिये लगाया गया है।

संबंधित समाचार