Prayagraj News : बलात्कार के आरोपी कांग्रेस सांसद की जमानत याचिका पर नहीं हो सकी सुनवाई
Amrit Vichar, Lucknow : बलात्कार के आरोपों का सामना कर रहे कांग्रेस सांसद राकेश राठौड़ की जमानत याचिका पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ बृहस्पतिवार को समय की कमी के कारण सुनवाई नहीं कर सकी। अब इस मामले की सुनवाई 24 फरवरी को होगी। इस बीच, अदालत ने शासकीय वकील के साथ-साथ पीड़िता के वकील को 24 फरवरी तक अपना जवाब दाखिल करने को कहा।
इससे पहले, न्यायमूर्ति चौहान ने 29 जनवरी को सीतापुर से कांग्रेस के सांसद राठौड़ की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी जिसके बाद पुलिस ने 30 जनवरी को उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी से पहले उनकी अग्रिम जमानत याचिकाओं को पहले सीतापुर में सांसद/विधायक अदालत ने और फिर इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने दो बार खारिज कर दिया था। पिछली 17 जनवरी को एक महिला ने राठौड़ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें उसने आरोप लगाया था कि राठौड़ ने शादी करने और राजनीतिक करियर बनाने का झांसा देकर चार साल तक उसका यौन शोषण और बलात्कार किया।
यह भी पढ़ें- Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ स्नान के अंतिम चरण के लिए 1200 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था
