Fatehpur Crime: रेस्टोरेंट में पैसों को लेकर विवाद...कर्मचारियों और ग्राहक के बीच मारपीट, पूरा घटना CCTV में कैद
फतेहपुर, अमृत विचार। फतेहपुर में रेस्टोरेंट में सामान लेने के बाद पैसों को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान रेस्टोरेंट में मारपीट होने लगी। देखते ही देखते दोनों के बीच जमकर लात-घूसे चलने लगे। दुकान के कर्मचारियों और ग्राहक के बीच मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियाे भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में तीन लोग एक कर्मचारी को मारते हुए कैद हुए। पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के वीआईपी रोड इलाके का है।
ये भी पढ़ें- Kanpur: जूही में वाटर लाइन टूटने से जलापूर्ति ठप... 30 हजार की आबादी प्रभावित, दो दिनों तक बंद रहेगी पानी की सप्लाई
