Kanpur: जूही में वाटर लाइन टूटने से जलापूर्ति ठप... 30 हजार की आबादी प्रभावित, दो दिनों तक बंद रहेगी पानी की सप्लाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर के जूही में मेट्रो कारपोरेशन 400 मीटर सीवर लाइन यूटिलिटी डायवर्जन का काम कर रहा है। बुधवार देर रात 10 फीट गहरी सीवर लाइन डालने के दौरान मेट्रो कारपोरेशन ने गंगा बैराज से वाटर सप्लाई की 250 मिमी. व जलकल की 150 मिमी. की लाइन क्षतिग्रस्त कर दी। जिससे जूही, करपात्री नगर, लुधौरा समेत दो दर्जन मोहल्लों में रहने वाले लगभग 30 हजार लोगों पर पानी का संकट गहरा गया है। 

पार्षद ने बताया कि जलकल व जल निगम की वाटर लाइन से लुधौरा, जूही, करपात्री नगर, नटवन टोला, जूही गढ़ा, जूही बंबुरहिया, राखी मंडी समेत करीब 2 दर्जन मोहल्लों की लगभग 30 हजार की आबादी को सप्लाई होता है। वाटर लाइन क्षतिग्रस्त होने से लोगों पर जल संकट गहरा गया है। वाटर लाइन टूूटने की जानकारी मिलते ही जलकल विभाग के जेई विनोद रावत मौके पर पहुंचे। पार्षद ने बताया कि वाटर लाइन मरम्मत में करीब 2 दिन का समय लगेगा, जिस कारण राजीव गांधी पार्क स्थित जोनल पंपिग स्टेशन से पानी की सप्लाई बाधित रहेगी।

यह भी पढ़ें- फिलीपींस की बैंक का दल आएगा कानपुर, नगर निगम को देगा सलाह, राजस्व बढ़ाने के तरीकों को सिखाएगा

 

संबंधित समाचार