कासगंज : निर्माणाधीन लेंटर गिरा, मलबे में दबकर महिला की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

सोरोंजी के मोहल्ला योगमार्ग में हुई घटना, परिजन में मचा कोहराम

सोरोंजी, अमृत विचार। मोहल्ला योगमार्ग लहरा रोड ग्राम देवी मंदिर के समीप एक मकान का निर्माणाधीन लेंटर गिर गया। जिसके मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। उसकी मौत से परिजन में कोहराम मच गया।

मोहल्ला योग मार्ग लहरा रोड निवासी भूदेव के मकान के एक हिस्से में निर्माण कार्य चल रहा था। जिसमें लेंटर अचानक गिर गया और पास में ही पशुओं के लिए भूसा ले रही भूदेवी की पुत्रवधू जावित्री (26) पत्नी गुड्डू मलबे में दब गई। घटना होते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुनकर अन्य ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। ग्रामीणों व परिजनों ने महिला को मलबे से बाहर निकाला गया। परिजन उसे गंभीर स्थिति में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की जानकारी होते हुए परिजन में कोहराम मच गया। परिजन ने पोस्टमार्टम कराए जाने से इंकार कर दिया। महिला की मौत से उसकी चार वर्षीय बेटी नन्नू और दो वर्षीय पीहू के सिर से मां का साया उठ गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें - कासगंज : खेत में पानी लगा रहे युवक को सर्प ने डसा, परिजन में मचा कोहराम

संबंधित समाचार