अयोध्या न्यूजः राजकीय उद्यान विभाग की ओर से गुप्तार पार्क में हुआ आयोजन 

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

अयोध्या, अमृत विचार: दो दिवसीय मण्डल स्तरीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन राजकीय उद्यान गुप्तार पार्क में किया गया। इसका उद्घाटन मंडलायुक्त गौरव दयाल एवं जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने किया। 

प्रदर्शनी में मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी द्वारा मण्डल के 11 प्रगतिशील कृषकों को विशिष्ट औद्योगिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इसमें बाराबंकी से मोईनुद्दीन को पॉलीहाउस में ग्लेडियोलस खेती, जगजीवन प्रसाद को आम, केला, आलू टमाटर आदि की खेती, अमेठी से यशकेन्द्र सिंह एवं कुलदीप सिंह को फलों में, सुल्तानपुर से राम अछैबर को थाई अमरूद एवं कमलेश त्रिपाठी को डच रोज की खेती तथा अयोध्या में रवि वर्मा को स्ट्रॉबेरी, शिवम मिश्रा को शहद उत्पादन अम्बेडकरनगर से कुलदीप वर्मा को स्ट्रॉबेरी एवं सुनील वर्मा को केले की खेती करने के लिए अंगवस्त्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

उप निदेशक उद्यान गीता त्रिवेदी द्वारा कृषकों को औद्यानिक की खेती नवीनतम तकनीकियों का प्रयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। राजकीय उद्यान अधीक्षक अरुण कुमार तिवारी ने कृषकों एवं उच्चाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह भी पढ़ेः 'होली छपरियों का त्योहार है'...फराह खान के खिलाफ शिकायत दर्ज 

संबंधित समाचार