मुरादाबाद: CCTV में दिखा दहशत का मंजर...कुत्ते को छत से फेंकने की शिकायत पड़ी महंगी ! महिला पशु प्रेमी पर हमला

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। एक महिला पशु प्रेमी दबंगों की शिकायत करना महंगा पड़ गया। महिला का कसूर सिर्फ इतना था की उसने एक स्ट्रीट डॉग को छत से फेंककर मारने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार की रात दबंग महिला के घर पहुंचे और लाठी डंडो से हमला कर दिया। दबंगों की ये करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें महिला को एक दबंग और उसके साथ आई महिला लोहे की रॉड की साथ पीड़ित महिला की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। 
 
मुरादाबाद के थाना मझौला थाना क्षेत्र में रहने वाली करुणा शर्मा मेनका गांधी के संगठन पीएफए ( पीपुल्स फॉर एनिमल) मुरादाबाद प्रभारी हैं। करुणा शर्मा शुक्रवार की रात उनकी कॉलोनी में ही रहने वाले नितिन वर्मा ने लोहे की रॉड से पिटाई कर दी। नितिन वर्मा के साथ एक महिला और कुछ पुरुष भी मौजूद थे।  करुणा शर्मा के मुताबिक कॉलोनी में रहने वाले दबंगो ने एक स्ट्रीट डॉग को छत दे फेंक कर मार दिया था। जिसके बाद उन्होंने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

मुकदमा वापस लेने का बना रहे दबाव
पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज था। जिसके बाद से यह नितिन वर्मा और उनके कुछ साथी मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे थे। शुक्रवार रात को भी इसी खुन्नस में उनके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। करुणा शर्मा ने बताया कि उनकी एक गवाह को भी धमकाया जा रहा है।

एक महिला समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज
दूसरी तरफ एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया की मझोला थाना क्षेत्र की रहने वाली करुणा शर्मा पर कुछ लोगों ने हमला किया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक महिला समेत 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें - लखीमपुर खीरी: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर हड़पे 12.22 लाख रुपये, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार