Video: दुल्हन की विदाई का यह वीडियो देख रह जाएंगे दंग, इलाके में बना चर्चा का विषय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 झांसी। यूपी के झांसी में दुल्हन की विदाई के समय एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। दरसअल दुल्हन की विदाई के वक्त उसके घर के सामने एक के बाद एक कई बुलडोजरों की लाइन लग गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे लेकर लोग कई तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

विदाई के बाद जब दूल्हा अपने दुल्हन को लेकर  कार में बैठकर आगे-आगे चलने लगा तो उसके पीछे कई बुलडोजरों के साथ बाराती नाचते-गाते हुए आगे बढ़ रहे थे। अक्सर लोग अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कई तरह की कोशिशें करते हैं कोई हेलीकॉप्टर से बारात लाता है तो कोई कहीं दूर जाकर डेस्टिनेशन वेडिंग करता है लेकिन झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र के आजाद नगर में रहने वाले एक शख्स राहुल यादव ने अपनी शादी में कुछ ऐसा किया जिसकी शायद किसी को उम्मीद नहीं थी। 

राहुल यादव की 20 फरवरी को शादी हुई थी, जिसके बाद 21 की सुबह शुक्रवार को दुल्हन की विदाई थी। इस विदाई को ख़ास बनाने के लिए उसने दिलचस्प कदम उठाया। जब दुल्हन की विदाई हो रही थी तभी घर के आगे एक के बाद एक 12 बुलडोजर आकर खड़े हो गए। ये देखकर हर कोई हैरान हो गया, कि शादी वाले घर के आगे इतने सारे बुलडोजर क्या कर रहे हैं। जिसके बाद पता चला कि ये बुलडोजर तो दुल्हन की विदाई के लिए मँगाए गए हैं, जिन पर दूल्हे के रिश्तेदार और साथी ढोल बाजे के साथ नाच रहे थे। 

आगे-आगे कार में दूल्हा और दुल्हन और पीछे-पीछे लाइन से 12 बुलडोजरों के साथ दुल्हन की विदाई हुई। सड़क पर भी ये नजारा चर्चा का विषय बन गया, हर कोई इस अनोखी विदाई को देखकर चौंक गया। वहीं इस मामले पर राहुल के चाचा राजकुमार ने बताया कि इस समय यूपी में सबसे ज्यादा बुलडोजर की ही चर्चा होती है। हम भी इस शादी को कुछ अलग बनाना चाहते थे। इसलिए उन्होंने बुलडोजर के काफिले में दुल्हन की विदाई का मन बनाया। इस शादी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। 

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: 4 छोटी पूड़ी, आलू मटर की सब्जी... भड़के शिक्षक, लंच पैकेट का किया बहिष्कार, BEO पर लगाए ये आरोप

संबंधित समाचार