प्रदेश में होमगार्ड जवानों का टोटा, खाली पड़ें है 44,972 पद : मंत्री धर्मवीर ने साझा की जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Amrit Vichar, Lucknow Desk :  प्रदेश में होमगार्ड जवानों के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। विधानसभा में होमगार्ड मंत्री धर्मवारी प्रजापति ने इस बात साझा की है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में होमगार्ड जवानों का टोटा है। होमगार्ड स्वयं सेवकों के कुल 1,18348 पद स्वीकृत हैं, मौजूदा वक्त में 73421 होमगार्ड इन पदों पर कार्यरत हैं।

करीब 44,972 पदों पर भर्ती होनी है। इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जोर पकड़ रही है।  कहा कि प्रदेश सरकार ने होमगार्ड जवानों के वेतन में समय-समय मिलने वाले भत्तों में बढ़ोत्तरी भी की है। दरअसल प्रश्न काल के दौरान समाजवादी पार्टी के सदस्य सचिन यादव ने सदन में होमगार्ड की नियुक्ति को लेकर सवाल रखा था, जिसके जवाब होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति कहा कि 27 अगस्त 2018 से पहले होमगार्ड जवानों को 375 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भत्ता दिया जाता था, जिसे प्रदेश सरकार ने बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया।

इसके बाद वर्ष 2019 में सीएम योगी ने होमगार्ड जवानों के भत्ते में बढ़ोतरी करते हुए इसे 600 रुपये प्रतिदिन कर दिया। बताया कि वर्तमान में होमगार्ड जवानों को 918 रुपये प्रतिदिन दिए जा रहे हैं, इसके अलावा जवानों को वर्दी के लिए 3000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं।

यह भी पढ़ें- घर के पास सहेली के संग खेल रही बच्ची को आवारा कुत्तों ने नोंचा, ट्रामा में मौत

 

संबंधित समाचार