बदायूं: घर में अकेली महिला से किया था रेप का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

विजय नगला, अमृत विचार। घर में अकेली देखकर महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। वह गांव छोड़कर भागने की तैयारी कर रहा था।

थाना बिनावर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के पिता ने बताया था कि वह गांवों में जाकर मजदूरी करते हैं। उनके बेटी घर पर काम कर रही थी। उसपर गंदगी नजर रखने वाला युवक बुधवार को दिन दहाड़े घर में घुस आया था। घर पर उनकी बेटी को अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। महिला के शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। 

पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया था। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की थी। शुक्रवार रात आरोपी गांव से भागने की फिराक में था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गांव से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अशोक कुमार कंबोज ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें - बदायूं: पशु क्रूरता...कुतिया और पिल्ले को मारने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार