Lucknow News : नशा मुक्ति केंद्र संचालक को अगवा कर छीने 57 हजार रुपये, मोबाइल लूटकर कार से फेंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Malihabad, Amrit Vichar : मलिहाबाद के कसमण्डी कला में शनिवार शाम सरेराह नशा मुक्ति केंद्र संचालक को बदमाशों ने कार से अगवा कर लिया। विरोध पर मारपीट कर करीब 57 हजार रुपये लूट लिए। उसके बाद चलती कार से पीड़ित को फेंककर आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ने मलिहाबाद कोतवाली में शिकायत की। पुलिस ने अपहरण और लूट से इंकार कर कार और बाइक टकराने का विवाद में मारपीट की बात कही। जिसके आधार पर पुलिस ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।

रहीमाबाद निवासी विपिन कुमार नशा मुक्ति केंद्र चलाते हैं। शनिवार शाम वह बाइक से कसमंडी स्थित उमा हॉस्पिटल में भर्ती दोस्त की खैरियत लेने जा रहे थे। मलिहाबाद चौराहे के पास पहुंचने पर दो कार टकरा गई। जिनके बीच विवाद होने लगा। यह देख विपिन बीच बचाव करने के बाद वह बाइक लेकर कसमण्डी कला के पास पहुंचा। तभी कार सवारों ने ओवरटेक कर उसे रोका और जबरन कार में बैठा कर भाग निकले। दोस्त के इलाज के लिए रखे 57 हजार रुपये और मोबाइल भी आरोपियों ने लूट लिए।

कार सवारों के चंगुल से छूटने पर उसे दोबारा अगवा किया गया। रहीमाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम भतोईया पुल पर चलती कार से फेंक बदमाश फरार हो गये। इंस्पेक्टर मलिहाबाद बैजनाथ सिंह ने बताया कि विपिन की शिकायत पर जांच की गई। मलिहाबाद चौराहे पहुंच कर पूछताछ करने पर पता चला कि कार और बाइक में टक्कर हुई थी। जिसके बाद ही पीड़ित ने अपहरण और रुपये लूटने का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर का तर्क है कि कार सवार लोग महाकुम्भ स्नान कर हरदोई जा रहे थे, तभी यह वारदात हुई।

यह भी पढ़ें- शर्मनाक : दोस्त की पत्नी से की अश्लील हरकत कर सोशल मीडिया पर वायरल की फोटोग्राफ

संबंधित समाचार