लखनऊः टीवी देखने पर पिता ने डांटा तो छात्र ने लगा लिया फंदा... 

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: पारा के बुद्धेश्वर इलाके में कक्षा-9 के छात्र फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि टीवी देखने पर पापा ने फोन पर डांटा था। इसके बाद से वह नाराज था। हसनगंज इलाके में युवक ने फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।

बुद्धेश्वर निवासी महेंद्र पाल सिंह उन्नाव स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। बेटा सुश्रुत पार्थ (16) भपटामऊ स्थित सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल में कक्षा-9 का छात्र था। मामा महेश पाल सिंह ने बताया कि जीजा महेंद्र शुक्रवार को ड्यूटी पर गए थे। शुक्रवार दोपहर उन्होंने घर पर फोन किया तो सुश्रुत टीवी देख रहा था। इसपर उन्होंने उसे डांटा और टीवी बंद कर पढ़ाई करने के लिए कहा। डांट से क्षुब्ध सुश्रुत किसी से कुछ बोले बिना अपने कमरे में चला गया।

कुछ देर बाद मां उसे देखने कमरे में गई तो वह वहां नहीं था। कई आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। दूसरे मंजिल पर जाने के लिए वह जीने पर गई तो दरवाजा दूसरी तरफ से बंद था। इसके बाद वह पड़ोसी की छत से उतरकर तीसरे माले पर बने कमरे में गई तो सुश्रुत पंखे के कुंडे से दुपट्टा के फंदे से लटका हुआ था। चीख सुनकर आसपड़ोस के लोग दौड़े। आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने सुश्रुत को मृत घोषित कर दिया। परिवार में एक छोटी बहन है।

वहीं, हसनगंज के डालीगंज स्थित अतुल चौराहे के पास रहने वाले आशीष सक्सेना (21) ने शनिवार सुबह कमरे में फंदा लगा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोहे का गेट तोड़ा। आनन-फानन में फंदे से आशीष को उतारकर ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने छानबीन की लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

यह भी पढ़ेः Champions Trophy 2025: अपने लिए न खेलें... IND vs PAK मैच से पहले शोएब अख्तर ने दी पाकिस्तान को जरूरी सलाह

संबंधित समाचार