Kanpur में किसान की मौत: रात में खाना खाकर सोए, सुबह बिस्तर पर मृत मिले, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। नरवल थानाक्षेत्र में खेत से काम करके घर लौटे किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वह रात में खाना खाकर सोए सुबह बिस्तर पर मृत मिले। जिससे वहां पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। फिलहाल अभी पुलिस मौत की वजह स्पष्ट नहीं कर सकी है। 
   
नरवल के गांव नरसड़ निवाली जालिम सिंह के 32 वर्षीय पुत्र शिव सागर सिंह खेती किसानी करते थे। परिवार में पत्नी अर्चना, बच्चे प्रिंस और राघव है। पिता जालिम सिंह ने बताया कि शिवसागर छोटे हैं, और शिवकरन हैं। बताया कि रोज की तरह वह घर से एक किमी की दूरी पर स्थित खेत में शनिवार रात पानी लगाने गए थे। वहां से देर रात वापस आ गए थे। खाना पीना खाने के बाद सो गए थे। 

इस दौरान रविवार को घर के सभी लोग उठ गए और शिव सागर नहीं उठे। इस पर उनकी पत्नी उसे उठाने गई तो वह मृत मिले। आनन-फानन सभी लोग डॉक्टर को लेकर आए जहां उसने भी मृत घोषित कर दिया। गांव के लोगों की भीड़ घर के बाहर लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर नरवल पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। नरवल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- Jalaun में सेवानिवृत्त शिक्षक की निर्मम हत्या: योगा करते समय धारदार हथियार से सिर पर किया वार, जानिए पूरा मामला

 

संबंधित समाचार