विद्यार्थी परिषद छात्राओं की बैठक का सम्पन्न, कैंपस में छात्राएं चलाएंगी अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लखनऊ महानगर विभाग छात्रा कार्य बैठक की शुरुआत प्रांत संगठन मंत्री अंशुल विद्यार्थी, केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य शीतल कुमारी, विभाग संगठन मंत्री अनुज श्रीवास्तव, महानगर मंत्री शाश्वत सांकृत एवं महानगर छात्रा कार्य संयोजक आराध्या सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

Untitled design (82)

शीतल कुमारी ने बताया कि आगामी 8 मार्च को दिल्ली में आयोजित होने वाले छात्रा संसद से पूर्व पूरे देश के कैंपस में छात्राओं के बीच जाकर अभाविप कार्यकर्ता विभिन्न बिंदुओं पर सर्वे करेंगे। इसी के निमित्त आज लखनऊ महानगर की योजना बैठक का आयोजन किया गया। आराध्या सिंह ने बताया कि छात्राओं की टोली बनाई गई है, ये टोली 25 फरवरी से 2 मार्च तक लखनऊ के विभिन्न परिसरों में छात्राओं के बीच जाकर विभिन्न बिंदुओं पर सर्वे करेगी। 

Untitled design (81)

अंशुल विद्यार्थी ने कहा कि निश्चित रूप से इस अभियान के माध्यम से छात्राओं की समस्या एवं सुझाव एकत्रित होंगे जिसे दिल्ली में छात्रा संसद में शामिल होने वाले प्रतिनिधि संसद के सामने रखेंगे, प्रतिनिधि मंडल के माध्यम से सरकार को भी इस सर्वे से अवगत कराया जाएगा जिससे उन्हें भी आगामी नीति बनाने में सहायता मिलेगी। बैठक में महानगर उपाध्यक्ष डॉ. ईशदीप कौर, तान्या तिवारी, अंशिका सिंह,अवधेंद्र तिवारी,जतिन शुक्ला,सलोनी शुक्ला, आशुतोष राय,अमरप्रीत कौर,पल्लवी गुप्ता, मृणाली दीक्षित, प्रिया सिंह,बबीता त्रिवेदी, श्वेता शर्मा, अंकिता प्रांजलि सिंह, प्रज्ञा गुप्ता,डा. अंजलि मिश्रा, रश्मि कात्यायन, अनन्या शर्मा, आकाश पांडेय, सत्यम दूबे, नैतिक टंडन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ेः Video: बाल्टियों से पानी भरकर ले जानें को मजबूर लोग, बोले पार्षद- विपक्षी पार्टी के समर्थकों को ही हो रही परेशानी

संबंधित समाचार