बदायूं: हैंडपंप पर पानी भरने के दौरान बदमाशों ने युवक के मारी गोली, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिनावर/विजय नगला, अमृत विचार: बिनावर क्षेत्र के गांव में रविवार रात हैंडपंप पर पानी भरने के दौरान बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी और भाग गए। गोली की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण बाहर निकले। तबतक युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।

मामला थाना बिनावर क्षेत्र के गांव सिकरोड़ी का है। गांव निवासी अंसार अहमद पुत्र छंगे रविवार देर रात घर के पास लगे हैंडपंप पर पानी भर रहे थे। कुछ बदमाश हैंडपंप पर पहुंचे और अंसार को गोली मार दी। अंसार खून से लथपथ होकर गिर पड़े और बदमाश फरार हो गए।

गोली की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण हैंडपंप पहुंचे। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने किसी से भी रंजिश से इंकार कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार कंबोज ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आगे की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बदायूं: युवक की मौत के बाद पुलिस पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, बाद में पलटे परिजन

संबंधित समाचार