फर्रुखाबाद में गंगा नहाने आए चार युवक गहरे पानी में डूबे...हादसे के बाद मची चीख-पुकार, दो की मौत, गोताखोर दो की कर रहे तलाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। पांचाल घाट पर सोमवार को गंगा नहाने आए चार युवक गहरे पानी में जाने से डूब गए। जिसमें दो की मौत हो गई, जबकि गोताखोर दो युवकों की तलाश रहे है। डूबने वाले युवकों में 15 वर्षीय आर्यन ठाकुर सोनी पारिया स्कूल लोको रोड में पढ़ता था। 

भाई सुशांत प्रताप प्रतिभा आदर्श पब्लिक स्कूल दुर्गा कॉलोनी फतेहगढ़, अंश दिवाकर पुत्र कर्नलगंज सोनी पारिया स्कूल का छात्र छोटा भाई आयुष पुत्र धर्मेंद्र सिंह निवासी शीशम भाग फतेहगढ़ गंगा में नहाते समय डूब गए हैं। 

इसमें से दो की मौत हो गई है। गंगा में डूबे दो युवकों को गोताखोरों ने बाहर निकाला, जबकि दो लापता युवकों की गोताखोर तलाश कर रहे है। घटना की सूचना मिलने पर पांचाल घाट चौकी प्रभारी व कादरी गेट थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए है।

ये भी पढ़ें- Kanpur ओईएफ में बनेंगे सैनिकों के लिए आरामदेह बूट: इस साल इतने लाख और अगले साल के लिए इतने लाख का मिला आर्डर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा