प्रयागराज : 25 फरवरी को न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्तागण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Amrit Vichar, Prayagraj : इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी द्वारा 25 फरवरी 2025 को दो मांगों के परिपेक्ष्य में न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया था, जिसमें से एक मांग केंद्र सरकार द्वारा मान ली गई है, लेकिन दूसरी मांग, जिसमें हाईकोर्ट में निर्धारित न्यायमूर्तियों की संख्या में कमी के कारण न्यायिक कार्य में उत्पन्न होने वाली बाधा का जिक्र किया गया था, इस संदर्भ में कोई निर्णय न होने के कारण संगठन की कार्यकारिणी ने 25 फरवरी 2025 को अधिवक्ताओं से न्यायिक कार्य से विरत रहने का आवाहन किया है।

मालूम हो कि इलाहाबाद हाईकोर्ट में निर्धारित न्यायमूर्तिगण की संख्या वर्ष 2007 के अनुसार 160 है जबकि वर्तमान समय में 79 न्यायमूर्तिगण कार्यरत हैं। ऐसी स्थिति में न्यायिक स्वतंत्रता पर प्रभाव पड़ना स्वाभाविक है। अतः हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल तिवारी ने सर्वसम्मति से न्यायमूर्तिगण की कम संख्या के मद्देनजर 25 फरवरी 2025 को अधिवक्ताओं से न्यायिक कार्य से विरत रहने का अनुरोध किया है।

यह भी पढ़ें- Barabanki News : दोस्त की बहन से दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने की धमकी

संबंधित समाचार