Crime News: प्रयागराज में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
प्रयागराज। नगर के कर्नलगंज थाना अंतर्गत मम्फोर्डगंज इलाके में सोमवार की शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। सहायक पुलिस आयुक्त (कर्नलगंज) राजीव कुमार यादव ने बताया कि सोमवार शाम मोटरसाइकिल सवार एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
यादव ने बताया कि मृतक युवक की पहचान शशांक सिंह (25) के रूप में हुई है और वह नवाबगंज का रहने वाला था। सिंह मोटरसाइकिल से किसी काम से शहर आया था। उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस उपायुक्त (नगर) अभिषेक भारती ने बताया कि आरोपी की पहचान शुभम मिश्रा के तौर पर हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस की टीम आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: राशन की हेराफेरी करने वाले कोटेदार पर रिपोर्ट दर्ज, विकासनगर पुलिस ने की कार्रवाई
